फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में छाए ऊखीमठ के तीन युवा

Mon, 01 Feb 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र के तीन युवाओं ने परचम लहराया है। सब जूनियर वर्ग में 32 से 34 भार वर्ग में अभिनव पुष्पवाण ने स्वर्ण पदक जीता। 38 से 40 भार वर्ग में विशाला राणा को सिल्वर और 42 से 44 भारवर्ग में कर्णवीर सिंह रावत ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

सोमवार को अगस्त्यमुनि खेल मैदान में संपन्न हुई चार दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ऊखीमठ के इन तीन छात्रों को स्वर्ण, सिल्वर व कांस्य पदक मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता में छात्रों के कोच सेवानिवृत्त सेनानी बीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीते एक माह से प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जो आगे भी जारी रहेगा। कहा कि बॉक्सिंग में करियर को लेकर प्रतिभाओं को इसके गुर सिखाए जाएंगे। इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, ज्येष्ठ उप प्रमुख विष्णुकांत शुक्ला ने छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें