फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर वसूले सवा लाख रुपये

विज्ञापन
पंतनगर में जारी किया गया फर्जी नियुक्ति पत्र। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नियुक्ति के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर ठगी करने का मामला सामने आया है। कुुलपति के निर्देश पर विवि के सुरक्षाधिकारी ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, एसओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी विनोद के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम बगीचा धारचूला पिथौरागढ़ निवासी अक्षय कुमार ओली को पंतनगर विवि में पुस्तकालय सहायक के पद पर नियुक्ति देने का पत्र 11 दिसंबर 2019 को निर्गत किया गया। अक्षय को नियुक्ति पत्र ग्राम बयारी अल्मोड़ा निवासी विनोद कुमार पांडेय ने दिया था। इसी एवज में अक्षय ने विनोद को 1.26 लाख रुपये दिए थे।
सोमवार को अक्षय विनोद को लेकर विवि पुस्तकालय में ज्चाइन करने पहुंचा था तो उसे ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद मामला सुरक्षा विभाग के पास पहुंच गया। सुरक्षाधिकारी आरसी जोशी व सहायक सुरक्षाधिकारी रवींद्र मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुलपति से विचार विमर्श के बाद सुरक्षाधिकारी आरसी जोशी ने विनोद के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

हूबहू बना दिया गया नियुक्ति पत्र
पंतनगर। नियुक्ति पत्र में फर्जीवाड़े का आलम यह था कि पंतनगर विश्वविद्यालय के लोगो के साथ लेटर हेड का प्रयोग किया गया है। उसमें लगी मुहर में कुलसचिव का नाम डॉ एपी शर्मा के स्थान पर डॉ एके शर्मा लिखा हुआ था। इसमें उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। दूसरे निदेशक प्रक्षिक्षण एवं सेवायोजन डॉ आरएस जादौन की मुहर व हस्ताक्षर तथा पूर्व अधिष्ठाता प्रौद्योगिकी महाविद्यालय डॉ. जेपी पांडेय और डीन पीजीएस की मुहर के साथ हस्ताक्षर किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें