रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज बावई का पहला वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस मौके पर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कला संवर्ग में कक्षा संचालन के साथ ही विद्यालय तक सड़क निर्माण की मांग भी की। विद्यालय में प्रयोगशाला कक्ष सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। वर्ष 2016 में राजकीय इंटर कॉलेज बावई का पहला वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बुद्धि बल्लभ चमोला, महिपाल सिंह गुसाईं और सूरजपाल सिंह गुसाईं ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संवाद
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला