फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: हर्बल उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया

Thu, 26 Dec 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने स्थानीय महिलाओं को हर्बल उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया। छह दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर लीड बैंक अधिकारी चतर सिंह ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में भीमल, हल्दी, एलोवेरा अत्यधिक मात्रा में है जिसका बहुत कम उपयोग हो पाता है। इन उत्पादों से हर्बल साबुन, शैंपू, हैंडवाश, बालों का रंग आदि बनाकर स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। मास्टर ट्रेनर त्रिलोक नारायण ने महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से व्यवसायिक उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका को बढ़ाने की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक व प्रशिक्षक बीरेंद्र बर्त्वाल ने उद्यमिता के बारे में बताया। प्रशिक्षण में 32 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विनोद कुमार गुप्ता, ममता देवी, रेखा देवी, रिंकी देवी, श्वेता, मेघा और पूनम आदि मौजूद थे। संवाद

सीएम नीतीश विजिट मुजफ्फरपुर

सीएम नीतीश विजिट मुजफ्फरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें