न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के तहत अंडर-12 तक की खेल प्रतियोगिताएं जीआईसी बरसूड़ी में हुईं। प्रतियोगिता में मेडिसन बॉल थ्रो में बणसो के नवीन व कामिनी प्रथम रहे। 60 मीटर दौड़ में संदीप व कामिनी अव्वल रहीं। कबड्डी में जीआईसी बरसूड़ी प्रथम और टैठी द्वितीय रहा। मुख्य अतिथि अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कनिष्ठ प्रमुख शशि सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसएल धीमान, एलडी बमोला, एसडी त्रिपाठी, प्रियंक रुडोला, रीना बागड़ी, राधा देवी, सुमन कठैत, मदन मोहन डोबरियाल, ओमप्रकाश, जसमेंद्र सागर, भजनपाल सिंह रौतेला समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।