रुद्रप्रयाग। जिला प्रशासन ने सभी राशन कार्डधारकों से 15 दिसंबर तक ई-केवाईसी और मोबाइल नंबर अपडेट अनिवार्य रूप से पूरा कराने की अपील की है। खाद्य आयुक्त के निर्देशानुसार यदि तय समय सीमा के बाद ई-केवाईसी नहीं होती है तो संबंधित राशन कार्डों को अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिया जाएगा। अंतिम तिथि पहले 30 नवंबर थी जिसे संशोधित कर अब 15 दिसंबर कर दिया गया है। बीमार, अत्यंत बुजुर्ग, असाध्य रोगी, अंगहीन और बायोमीटि्रक में असमर्थ व्यक्तियों का डेटा तैयार कर जिला पूर्ति कार्यालय को भेजा जाएगा ताकि उन्हें राहत मिल सके। ई-केवाईसी के दौरान मोबाइल नंबर अपडेट कराना भी ज़रूरी है।