रुद्रप्रयाग। दक्षिणी जखोली रेंज के अंतर्गत लस्या बीट क्षेत्र में मयाली बाजार के समीप भालू दिखने पर वन विभाग की टीम ने बाजार क्षेत्र में जन जागरूकता गोष्ठी की। टीम ने बताया कि भालू अक्सर भोजन की तलाश में मानवीय बस्तियों के नजदीक पहुंच जाते हैं। ऐसे में बाजार क्षेत्र में कूड़े-कचरे के उचित प्रबंधन और निस्तारण का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। कहा कि दुकान एवं घरों के आसपास कूड़ा खुले में न रखें और कूड़ा निस्तारण उचित व्यवस्था अनुसार करें। कहा कि अनावश्यक रूप से अकेले न घूमें, बच्चों, बुजुर्गों तथा मवेशियों पर विशेष निगरानी रखें, भालू दिखने या गतिविधि संदेहास्पद होने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें। इस दौरान उप वनक्षेत्राधिकारी केसी नैनवाल, वन आरक्षी गोविंद सिंह चौहान, चेतन भंडारी, सुरेंद्र दत्त सकलानी, विक्रम रावत आदि मौजूद रहे। संवाद