जखोली। राजकीय महाविद्यालय जखोली में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से आयोजित देवभूमि उद्यमिता योजना प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को मुर्गी पालन, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, डेयरी व डेयरी उत्पाद के बारे में जानकारी दी गई।
महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यशाला में समन्वयक कपिल कुमार मौर्य ने छात्र-छात्राओं को रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया। कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर युवा और ग्रामीण लघु स्तर पर भी उद्यम शुरू करते हैं तो आर्थिकी मजबूत होगी और पलायन पर भी रोक लग सकती है। इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. माधुरी आदि मौजूद रहे। संवाद