फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों के लिए आया डाकघर में गंगोत्री का पवित्र गंगाजल

विज्ञापन
रुद्रपुर डाकघर में गंगोत्री का गंगाजल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोविड-19 के कारण राज्य की सीमाओं पर सख्ती और कांवड़ यात्रा स्थगित होने से शिवभक्त इस बार गंगोत्री, ऋषिकेश और हरिद्वार का पवित्र गंगाजल नहीं ला पाए। ऐसे में शिवभक्तों को डाकघर में 30 रुपये में 250 एमएल गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध है। अभी तक डाकघर से गंगाजल की 15 बोतलें बिक चुकी हैं।
विज्ञापन

सावन के महीने में पवित्र गंगाजल का विशेष महत्व होता है। भोले के भक्त शिवमंदिरों व शिवलिंग का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। डाक विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी कार्यालय से गंगोत्री स्थित गोमुख से गंगाजल लाया जाता है। इसे फिल्टर करने के लिए उत्तरकाशी जिले में एक प्लांट लगाया गया है। गंगाजल को फिल्टर करने के बाद इसे डाककर्मी 250 मिली. की बोतल में पैक करते हैं। फिर उसके बाद गंगाजल की बोतलों को देहरादून कार्यालय में भेज दिया जाता है। देहरादून कार्यालय से कुमाऊं मंडल के डाकघरों में भी गंगोत्री का गंगाजल पहुंचाया जाता है। पोस्ट मास्टर यतेंद्र कुमार बमेठा ने बताया कि गंगोत्री का शुद्ध गंगाजल डाकघर में उपलब्ध है। सावन के महीने को देखते हुए कई शिवभक्तों ने डाकघर से गंगाजल खरीदा है। उन्होंने बताया कि 30 रुपये की बोतल में 250 मिली गंगाजल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें