केदारनाथ में गणेश चतुर्थी के अवसर पर केदारनाथ में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हुए पुजारीगण।
- फोटो : RUDRAPRYAG
गणेश चतुर्थी पर केदारनाथ व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर उन्हें भोग लगाया गया। शुक्रवार को केदारनाथ में मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने मंदिर परिसर में स्थित भगवान गणेश की मूर्ति का अलंकार, श्रृंगार कर आरती उतारी। इधर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में लाल मिट्टी से भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। सभा मंडप में विराजमान मूर्ति का मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग एवं गंगाधर लिंग ने पूजा-अर्चना करते हुए श्रृंगार किया। इस मौके पर वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी के वेद मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद मूर्ति को विधि-विधान के साथ तय स्थान पर विसर्जित किया जाएगा।