फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा व मंदिरों के पुनरोद्धार का धनराशि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन व अधीनस्थ मंदिरों के पुनरोद्धार को लेकर देवस्थानम बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है। बोर्ड ने इस कार्य के लिए पहले चरण में दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से पहली किश्त के तौर पर 50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। मास्टर प्लान के तहत डिजायन व भू-वैज्ञानिकों की मौजूदगी में पुनरोद्धार कार्य अगले पांच वर्ष में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

कोठा भवन व अधीनस्थ मंदिरों की स्थिति सुधारने की देवस्थानम बोर्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अब आगामी सितंबर से कोठा भवन व अधीनस्थ मंदिरों का पुनरोद्धार कार्य शुरू होगा। बोर्ड के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने बताया कि पुनर्निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पुनरोद्धार के लिए आरवीएनएल से भी सहयोग मांगा है। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर के पुनरोद्धार को लेकर हक-हकूधारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ देवस्थानम बोर्ड 15 जुलाई को बैठक करेगा, जिसमें प्रस्तावित निर्माण कार्य पर चर्चा करने के साथ रूपरेखा तय की जाएगी। बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि अधीनस्थ मंदिरों के पुनरोद्धार को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। इस कार्य के लिए बोर्ड प्रत्येक वित्तीय वर्ष में धनराशि प्रस्तावित करेगा। साथ ही आरवीएनएल व अन्य संस्थाओं से भी सहयोग मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें