फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: छह माह का निशुल्क टंकण प्रशिक्षण 30 तक

Sat, 20 Jun 2026 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला सेवायोजन कार्यालय शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क टंकण प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने बताया कि छह माह का प्रशिक्षण सत्र एक जुलाई से दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसमें निःशुल्क कंप्यूटर टंकण के साथ सामान्य ज्ञान, लेखा, सचिवीय पद्धति, सामान्य गणित, सामान्य हिन्दी व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होनी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक किसी भी कार्य दिवस में सेवायोजन कार्यालय व शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र से निःशुल्क आवेदनपत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। एक जुलाई को मेरिट के आधार पर काउंसलिंग कर सीटों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें