फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी लाइटों की खरीद में गोलमाल का आरोप, जांच की मांग

विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्डों को रोशन करने के लिए लगाई जा रही एलईडी की खरीद पर कांग्रेस पार्षदों ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एलईडी लाइटों की खरीद की जांच सहित पांच सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा है। कांग्रेस पार्षदों ने मेयर के खिलाफ कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। इधर, मेयर ने पारदर्शी तरीके से एलईडी खरीद करने का दावा करते हुए जांच के लिए तैैयार रहने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि मेयर अपनी पार्टी के पार्षदों के वार्डों में प्राथमिकता से एलईडी लगवा रहे हैं। आरोप लगाया कि जो लाइटें लगवाई गई हैं, वह काफी घटिया किस्म की हैं। आरोप है कि जिस कंपनी से लाइटें खरीदने का टेंडर किया गया था, उस कंपनी की डुप्लीकेट लाइटें बाजार से सस्ते मूल्य पर खरीदकर लगवा दी हैं। कहा कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में एलईडी लाइटें खरीदने का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ था। बिना बोर्ड की सहमति के लिए लाइटें खरीदना सरकारी धन की बंदरबांट की तरफ इशारा करता है। उन्होंने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच किसी प्रथम श्रेणी के अधिकारी से कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहां महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पार्षद सुरेश गौरी, मोनू निषाद, मोहन खेड़ा, सचिन मुंजाल, रमेश कालरा, राजेश कुमार, परवेज कुरैशी, पुरुषोत्तम अरोरा आदि थे। इधर, मेयर रामपाल सिंह ने पार्षदों के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ई-टेंडरिंग से लाइटें सीधे कंपनी से खरीदी गई हैं। वह हर तरह की जांच को तैयार हैं।
महानगर अध्यक्ष पर बरसे पनेरू
रुद्रपुर। डीएम के पास ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं में फोटो खिंचवाने के लिए होड़ मची रही। फोटो के लिए चेहरा दिखाने के चक्कर में कई नेताओं ने निवर्तमान प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू को किनारे कर दिया। इससे तमतमाए पनेरू ने ज्ञापन देने के बाद महानगर अध्यक्ष को खूब खरीखोटी सुना दी। दरअसल कलक्ट्रेट में किसी काम से आए हरीश पनेरू ज्ञापन देने आए पार्षदों से टकरा गए। काफी ना-नकुर के बाद वह नेताओं के आग्रह पर ज्ञापन देने डीएम के कक्ष में चले गए। यहां ज्ञापन देने के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगे खड़े पनेरू को धक्का देकर पीछे कर दिया। पनेरू ने ज्ञापन देने के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर सम्मान नहीं देना है तो उनको कार्यक्रम में न बुलाया करें। मामला भांपते हुए तनेजा ने किसी तरह उनको समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें