फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: राजा दशरथ के घर चार पुत्रों का जन्म हुआ

Wed, 21 Oct 2026 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। श्री शक्ति संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट के माध्यम से मुख्यालय स्थित नए बस अड्डे स्थित पार्किंग परिसर में हो रही रामलीला में राजा दशरथ के पुत्र न होने पर ऋषियों के परामर्श से यज्ञ करने का मंचन किया गया। यज्ञ होते ही राजा दशरथ के घर राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन का जन्म होता है। इसके बाद गुरु विश्वामित्र ने राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को साथ ले जाकर ऋषियों की रक्षा करने का आह्वान किया। भावुक होकर राजा दशरथ ने राम और लक्ष्मण को गुरु विश्वामित्र के साथ जंगल भेजा जहां गुरु ने उन्हें शिक्षा दी और साथ ही राक्षसी ताड़का का वध करवाया। इस बीच हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। श्री शक्ति संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कप्रवाण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, सचिव रमेश भट्ट एवं निर्देशक जगदीश नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें