फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर : पुलिस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़

Sat, 09 May 2020 06:33 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे बेहड़। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

रुद्रपुर के ग्राम मलसा गिरधरपुर में हुई फायरिंग के बाद मुकदमा दर्ज होने से खफा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने पुलिस कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि घटना की रात वह अपने गांव में घायलों का हालचाल जानने व ग्रामीणों को शांत कराने के लिए गए थे।

विज्ञापन


इधर, बेहड़ के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर अंबेडकर पार्क सहित कई जगहों पर कार्यकर्ता लॉकडाउन का पालन करते हुए धरने पर बैठे। मंगलवार की रात ग्राम मनसा गिरधरपुर में आरोपियों ने पिता-पुत्र पर फायर कर उन्हें घायल कर दिया था। जिससे गांव में माहौल गरमा गया था। सूचना पर बेहड़ ने गांव में जाकर लोगों से घटना की जानकारी ली थी।

घटना के दूसरे दिन पुलिस ने पूर्व मंत्री पर गांव में सभा करने के आरोप में लॉकडाउन उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज कर दिया था। इससे नाराज बेहड़ ने पुलिस कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी थी। धरना देने की चेतावनी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई लोगों ने धरना को समर्थन दिया। मारपीट में घायल मदनलाल के साले प्रेमलाल हावड़ा के साथ रुद्रपुर पुलिस कार्यालय के बाहर बेहड़ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही डीडी चौक पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, भगत सिंह चौक पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, गांधी पार्क में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा सहित कई जगहों पर कार्यकर्ता धरने पर बैठे। कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में 'मैं भी तिलकराज बेहड़' लिखे पोस्टर पकड़े। रुद्रपुर के अम्बेडकर पार्क में पूर्व मंत्री के समर्थन में कांग्रेसी धरने पर बैठे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें