फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे माल गोदाम में एनजीटी के आदेशों करें पालन : अग्रवाल

विज्ञापन
रुद्रपुर के रेलवे स्टेशन में व्यापारियों के साथ बैठक करते एडीआरएम एके अग्रवाल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनजीटी के दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के अपर मंडल प्रबंधक एके अग्रवाल (बरेली मंडल) ने एफसीआई, खाद, मोटर, सीमेंट आदि के व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से एनजीटी के आदेशों का पालन करने की अपील के साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन

रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में हुई बैठक में अपर मंडल प्रबंधक ने कहा कि रेलवे माल गोदाम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और श्रमिकों को मास्क लगाकर ही काम करने की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही रेलवे यार्ड में समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जाए। उन्होंने माल गोदाम में होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने पर भी जोर दिया।
साथ ही माल यातायात बढ़ाने और रेलवे की नीतियों में आवश्यक परिवर्तन पर व्यापारियों की राय जानी। उन्होंने रेलवे की नीतियों में हो रहे परिवर्तनों के बारे में भी जानकारी दी। व्यापारियों ने मालगाड़ियों के विलंब से पहुंचने और अन्य समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया। उन्होंने रेलवे यार्ड के चारों तरफ सुरक्षा दीवार बनाने की बात कही।
विज्ञापन

रुद्रपुर, छतरपुर और हल्दी रोड स्टेशन पर व्यापारियों को आ रही प्रमुख समस्याओं पर भी चर्चा की। बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एनके जोशी, मुुकेश कुमार, डीएस मर्तोलिया, आरएम तोमर, राकेश बब्बर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें