ऋषिकेेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर जवाड़ी बाईपास के समीप एक यात्री वाहन सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गया जिससे पांच यात्री घायल हो गए। हादसे में वाहन में सवार राकेश पुत्र रमेश प्रसाद, दीपक पुत्र केदार प्रसाद, गोलू पुत्र योगेश्वर व राहुल पुत्र बाल सिंह, निवासी सागरपुर, नई दिल्ली और छेम शिखर ऊर्फ जीतू पुत्र गणेश प्रसाद घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
ऋषिकेेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर जवाड़ी बाईपास के समीप एक यात्री वाहन सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गया जिससे पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक यात्री को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को केदारनाथ जा रहा यात्री वाहन सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गया। हादसे में वाहन में सवार राकेश पुत्र रमेश प्रसाद, दीपक पुत्र केदार प्रसाद, गोलू पुत्र योगेश्वर व राहुल पुत्र बाल सिंह, निवासी सागरपुर, नई दिल्ली और छेम शिखर ऊर्फ जीतू पुत्र गणेश प्रसाद घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सिर पर गंभीर चोट के चलते रमेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि यात्री वाहन संभवत: तेज गति से चल रहा था जिससे वह खड़े टैंकर से टकरा गया।