फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पड़ाव खलियाण बांगर पहुंची डोली

Sun, 24 Apr 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
देवता के दर्शनों को उमड़े भक्तगण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भगवान वासुदेव की दिवारा यात्रा में देवताओं और भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान की डोली रात्रि विश्राम के लिए अपने पहले पड़ाव खलियाण बांगर पहुंची। देवता यहां डेढ़ माह तक प्रवास करेंगे। इस दौरान प्रतिदिन गांव के पांच परिवार देवता की पूजा-अर्चना करेंगे। गांव में 220 परिवार निवास करते हैं।
विज्ञापन


21 वर्ष के बाद रविवार को सुबह सात बजे बजे से पुजार गांव के प्राचीन श्रीवासुदेव भगवान मंदिर में पुजारियों की ओर से देवता की दिवारा यात्रा की विशेष पूजा-अर्चना शुरू की गई। इस मौके पर बांगर पट्टी के 16 गांवों के ईष्ट देवी-देवता भी मंदिर में पहुंचे।

इसके बाद यज्ञपति द्वारा अतिथि देवताओं की पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे भगवान वासुदेव की दिवारा यात्रा शुरू हुई और भगवान ने अपने पहले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। भगवान की डोली कुंड और बणखंड होते हुए शाम पांच बजे खलियाण-बांगर गांव पहुंची।
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत, जगमोहन सिंह रौथाण, मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर पंवार, आयोजन समिति के बलवंत सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें