फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पीएचसी के उच्चीकरण के लिए क्रमिक अनशन पर डटे

Sun, 20 Sep 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण एवं चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। रविवार को योगेंद्र सिंह राणा, अनसूया टम्टा, दिनेश गुसाईं, रविन्द्र रावत एवं महेंद्र रावत क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचकर सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े इस विषय पर शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी तथा मांगों के संबंध में शीघ्र शासनादेश जारी करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सचिव के दिए गए 15 दिन के आश्वासन के भीतर यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के उच्चीकरण एवं डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर शासनादेश जारी नहीं किया जाता तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके बाद आमरण अनशन किया जाएगा। धरना स्थल पर राजीव भट्ट, आचार्य संतोष त्रिवेदी, प्रधान किमाणा पैज सुलेखा त्रिवेदी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुलेखा नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष किमाणा भुवनेश्वरी त्रिवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनप्रयाग अंकित गैरोला, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अमित त्रिवेदी आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें