फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान पर फायरिंग का आरोप, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा में हुई फायरिंग के बाद गिरफ्त में एक आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। ग्राम बिंदुखेड़ा में जमीनी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान और दूसरा गुट आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। एक युवक ने पूर्व प्रधान ने फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को 12 बोर की बंदूक के साथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि पूर्व प्रधान 315 बोर की बंदूक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस फरार पूर्व प्रधान को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान जसवीर सिंह व मलकीत सिंह के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। रविवार की रात आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि दोनों के बीच झगड़े के बाद फायरिंग शुरू हो गई है। एसआई सतेंद्र बुटोला टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो मलकीत सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान जसवीर सिंह ने अपना ट्रैक्टर लाकर उसके घर को जाने वाले रास्ते में लगाकर रास्ता रोक दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर फायर झोंक दिए। फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। वहीं सड़क किनारे खड़ी उसकी कार के शीशे में तोड़ दिए गए। पुलिस ने जसवीर सिंह के घर के बाहर पहुंचकर निशान सिंह उर्फ जसवंत सिंह निवासी बिंदुखेड़ा को 12 बोर बंदूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूर्व प्रधान पुलिस को देखकर 315 बोर की बंदूक छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि पूर्व प्रधान को पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रकाश चंद्र, सुरेश सिंह नित्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें