रुद्रपुर सिडकुल में टाइटन कंपनी के पीछे झाड़ियों में धधकी आग।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सिडकुल की टाइटन कंपनी के पीछे खाली पड़ी जमीन में उगी झाड़ियों में बीते रविवार की शाम को अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। झाड़ियों से धधकी आग हवा के साथ और भयावह हो गई। आग टाइटन कंपनी की ओर बढ़ते ही वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। एफएसओ नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि आग पर जल्द ही काबू नहीं पाया जाता तो कंपनी के साथ ही ऊर्जा निगम के सब स्टेशन को भी चपेट में ले सकती थी।