फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर पार्ट्स कंपनी में धधकी आग, लाखों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
रुद्रपुर में फैक्ट्री में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक मोटर पार्ट्स कंपनी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के विकराल रुप धारण करने से कंपनी में रखे पार्ट्स जल गए। आग को काबू में करने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। अभी तक आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

रुद्रपुर के गंगापुर रोड के पास विमलेंदु शेखर की शिव शक्ति इंटरप्राइजेज के नाम से कंपनी है। बुधवार की रात डेढ़ बजे कंपनी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग के सीएफओ वंश बहादुर यादव और एफएसओ रामधारी यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो गाड़ियों की मदद से आग पर एक घंटे में काबू पा लिया। सीएफओ ने बताया कि आग से कंपनी का सभी सामान जल गया है। आग के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है। वहां पर दमकल विभाग के हरीश बोहरा, गिरीश आर्या, चंद्रप्रकाश, मदन सिंह, संजय नेगी, चंदन पुजारा, महेश सनवाल, हरीश भट्ट, भारत सिंह मौजूद रहे।
कंपनी संचालक को दिया जाएगा नोटिस
रुद्रपुर। दमकल विभाग के एफएसओ रामधारी यादव ने बताया कि आग से जलने वाली कंपनी के संचालक ने फायर एनओसी नहीं ली थी। कंपनी में आग बुझाने के भी कोई उपकरण नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि एनओसी नहीं लेने पर कंपनी संचालक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें