फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में भी दीपावली का हर्षोल्लास

Tue, 10 Nov 2015 04:08 PM IST
रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
11500 फीट की ऊंचाई पर स्थित भगवान आशुतोष के 11वें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम में भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


धनतेरस एवं चतुर्दशी को जहां मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, वहीं निम और पुलिस के अलावा यहां ड्यूटी पर तैनात विभागीय कर्मचारियों ने भी हर्षोल्लास के पर्व के शुभारंभ पर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन


इधर जनपद में दीपावली के त्योहार में बाजारों में रौनक बनी हुई है। रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, जखोली, अगस्त्यमुनि के नगर व गांवों में लोग घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बना रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, कई इलाकों में छोटी दीपावली के मौके पर पालतू मवेशियों की पूजा कर उन्हें अनाज का पींड़ा भी खिलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें