फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को होगा महापंचायत

Sun, 12 Jul 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न वर्गों के लोगों व्यापारियों के साथ होगी चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। केदारनाथ धाम के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजना के कारण स्थानीय लोगों के रोजगार पर संकट को देखते हुए उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा लामबंद हो गया है। इस संबंध में मोर्चा आगामी 19 जुलाई को गुप्तकाशी में एक महापंचायत करेगा। महापंचायत में रोपवे परियोजना से प्रभावित होने वाले विभिन्न वर्गों के लोगों और स्थानीय हितधारकों के साथ गंभीर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

मोर्चा के उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान ने फाटा, धानी, नारायणकोटी और बड़ासू क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए महापंचायत में शामिल होने की अपील की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि रोपवे का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले यात्रा मार्ग से जुड़े तमाम छोटे-बड़े व्यापारियों के लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था की जाए। त्रिभुवन चौहान ने कहा कि यदि प्रतिदिन 10 से 15 हजार श्रद्धालु रोपवे से सीधे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे तो गौरीकुंड से केदारनाथ तक के पारंपरिक यात्रा मार्ग पर निर्भर हजारों लोगों की आजीविका ठप हो जाएगी। इसी संकट का समाधान तलाशने और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए 19 जुलाई को गुप्तकाशी में महापंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें