फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: किसानों को दी आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

Sun, 01 Nov 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चिरबटिया में दो दिवसीय किसान मेले व प्रदर्शनी का शुभारंभ
उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जखोली। ब्लॉक के चिरबटिया स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के पर्वतीय कृषि महाविद्यालय में दो दिवसीय किसान मेले एवं प्रदर्शनी का रविवार को शुभारंभ किया गया। मेले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, बागवानी, कृषि यंत्रों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को विवि की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष रुद्रप्रयाग रितु नेगी ने किया। इस अवसर पर विवि के कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट भी मौजूद रहे। मेला 2 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले में महिला मंगल दल पालाकुराली, मयाली, कपणिया तथा ग्राम बुढ़ना की ममता देवी की टीम ने वनाग्नि से होने वाले दुष्प्रभावों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। वहीं हवाई-तवाई फेम कलाकार जगदंबा भक्तवाण ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। किसान मानवेंद्र सिंह, दीपक सिंह, कुंवर सिंह, विजय सेमवाल एवं संतोषी देवी ने अपने कृषि अनुभव, उपलब्धियों और संघर्षों को साझा किया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. महावीर सिंह नेगी, डीन डॉ. ए.अरुणाचलम, प्रोपेसर टीएस रावत, प्रधान सुदीपा मेहरा, सुरेंद्र सकलानी, हयात सिंह राणा, सतीश भट्ट सहित कृषि वैज्ञानिक, जनप्रतिनिधि व काश्तकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें