दिनेशपुर के मृतक किसान रामप्रकाश गुप्ता की फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। दो बाइकों की भिड़ंत में मंगलवार रात बाइक सवार किसान की मौत हो गई। घटना के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दूसरे बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हरिदासपुर निवासी रामप्रकाश गुप्ता (42) मंगलवार की रात नौ बजे बाइक (यूके 06 5798) पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहे थे। विजयनगर तिराहे के पास जाफरपुर की ओर से आ रही बाइक (यूके 06 ई-8581) उनकी बाइक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हेलमेट नहीं पहनने के कारण रामप्रकाश के सिर पर गंभीर चोटें आईं। इस बीच दूसरा बाइक चालक घटनास्थल पर बाइक छोड़कर भाग गया। आनन फानन में घायल किसान को रुद्रपुर ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर बताकर उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद मृतक की पत्नी कमलेश देवी और 12 वर्षीय बेटे राज का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बाइक चालक की पहचान विजयनगर निवासी हरिदास मंडल के रूप में हुई। मृतक के छोटे भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।