फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकारेश्वर मंदिर में मेला शुरू

विज्ञापन
ऊखीमठ में तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेला का केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने किया उद्घाटन। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर आगमन को लेकर तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेले का रंगारंग आगाज हुआ। मेले का उद्घाटन केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने किया। उन्होंने कहा कि यह भूमि भगवान शिव की है, जहां उनके संपूर्ण रूप के दर्शन होते हैं।
विज्ञापन

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ऊखीमठ के खेल मैदान में मेला शुरू हुआ है। विशिष्ट अतिथि मंदिर समिति के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि मेलों के आयोजन से आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ता है। पहले दिन छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। मेले के पहले दिन साहित्यिक संस्था कलश की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्था के संयोजक व मंच संचालक ओम प्रकाश सेमवाल, मुरली दीवान, जगदंबा प्रसाद चमोला, उपासना सेमवाल, सुरेंद्र दत्त, अजय ने कवितापाठ किया।
इस मौके पर मेला अध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, पुजारी बागेश लिंग, शिवलिंग, टी. गंगाधर लिंग, मेला सचिव प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष कैलाश पुष्पवाण, नवीन मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी, भूपेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

आज ऊखीमठ पहुंचेंगे बाबा मद्महेश्वर
आज सोमवार को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली शीतकाल की छह माह की पूजा-अर्चना के लिए पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। रविवार को भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली रांसी स्थित राकेश्वरी मंदिर से प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए गिरीया गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें