पर्यटन विकास समिति (डीटीडीसी) की पहली बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि नए पर्यटन स्थल विकसित करने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि इससे जिले को नई पहचान भी मिलेगी। उन्होंने पर्यटन विकास समिति में शामिल सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय होटल एसोसिएशन के गठन की सलाह भी दी। पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि जवाड़ी बाईपास के पास थीम पार्क, पार्किंग व योगा सेंटर विकसित किया जा रहा है। चिरबटिया में पर्यटन गतिविधियों के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही गुलाबराय में जिम कार्बेट की स्मृति में संग्रहालय भवन बना है। डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि प्रभागीय क्षेत्र में नए भ्रमण स्थलों को विकसित करने पर कार्य किया जा रहा है। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, कनिष्ठ प्रमुख कविंद सिंधवाल, शशि सिंह नेगी, सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण बडोनी मौजूद थे।