फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सेना दिवस पर पूर्व सैनिक मनोज सेमवाल सम्मानित

Thu, 15 Jan 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। राष्ट्रीय सेना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक हवलदार मनोज सेमवाल को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद केदारनाथ यात्रा में किए गए उल्लेखनीय कार्य करने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने दिया।
विज्ञापन

देहरादून लोकभवन में आयोजित एक शाम सैनिक के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मनोज सेमवाल को यह सम्मान दिया गया। इससे पूर्व सेमवाल ने 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के दौरान कर्नल अजय काेठियाल के नेतृत्व में धाम के पुनर्निर्माण में उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी ओर से केदारनाथ पैदल मार्ग पर पॉलिथीन उन्मूलन व घोड़े खच्चरों की लीद निवारण में भी उल्लेखनीय कार्य किए गए। सेवानिवृत्ति के बाद वह स्वरोजगार कर रहे हैं और बीस से अधिक युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। सेमवाल को सम्मानित करते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि जहां रिटायरमेंट के बाद सैनिक रोजगार तलाशते हैं वहीं मनोज सेमवाल ने रोजगार सृजित कर अनुकरणीय मिसाल कायम की है। सेमवाल को सम्मानित किए जाने पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला आदि ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें