रुद्रपुर/गदरपुर/बाजपुर/पंतनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार रुद्रपुर पहुंचे बंशीधर भगत का भगत सिंह चौक पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता युग आ चुका है। प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के बराबर है। कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है लेकिन अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अनुशासनहीनता पर बड़े से बड़े पदाधिकारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। कहा कि पूर्व में निष्कासित कुछ कार्यकर्ता वापसी के प्रयास कर रहे हैं। यदि वह अनुशासनहीनता न करने का संकल्प लें तो उनकी वापसी पर विचार किया जा सकता है।
वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र भंडारी, वन विकास निगम प्रदेश अध्यक्ष सुरेश परिहार, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, प्रकाश हर्बोला, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, राकेश सिंह, महिला नगर अध्यक्ष महेंद्री शर्मा, मधुराय, शालिनी बोरा, रजनी कोली, रश्मि रस्तोगी, भारतभूषण चुघ, विवेक सक्सेना आदि थे।
इधर, गदरपुर में खेल मंत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भगत का स्वागत किया। कंबोज धर्मशाला में सबसे पहले शहीद ऊधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवींद्र बजाज, पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, दिनेशपुर नगर पालिका चेयरमैन सीमा सरकार, गूलरभोज चेयरमैन अनीता दुबे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अतुल पांडे, अमित नारंग, डॉ. कुलदीप रघुवंशी, अनादि मंडल, राजीव पपनेजा, तिलक राज गंभीर आदि थे।
इधर, बाजपुर में शनिवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे भगत का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए भगत अनुभवों के साथ कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। वहां नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, बलराज पासी, राजेश कुमार, हरमिंदर सिंह लाड़ी, कुलविंदर सिंह किंदा, राजकुमार, मेजर सिंह, विमल शर्मा, विजय भट्ट, मोहन सिंह आदि थे।
इधर, केलाखेड़ा एनएच-74 गणेशपुर तिराहे पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के नेतृत्व में भगत का स्वागत किया गया। वहां महेंद्र कालरा, गुरदीप सिंह, अजय कालरा, जितेंद्र चानना, ज्ञान चंद गुप्ता, राजीव नेहरा, हरिओम गुप्ता, जगदीश सिंह, बलदेव कांबोज, राजेश गुंबर आदि थे। इधर, पंतनगर केशिशु मंदिर में भी भगत का स्वागत किया गया।
वहां क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेर बहादुर सिंह, मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष डीएन यादव, अजय तिवारी आदि थे।
केलाखेड़ा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई।- फोटो : KASHIPUR
बाजपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत करते कार्यकर्ता।- फोटो : KASHIPUR