फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ के गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश बंद

सार

केदारनाथ में इन दिनों उमड़ती भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर 14 से 15 घंटे खुल रहा है।इस दौरान जब भी यात्रियों की भीड़ बढ़ी तब बीकेटीसी ने मंदिर के गर्भगृह से दर्शन व्यवस्था बंद की।साढ़े चार बजे से पुन: मंदिर में दर्शन शुरू हो रहे हैं जो रात नौ बजे तक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ में इन दिनों उमड़ती भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर 14 से 15 घंटे खुल रहा है। यात्रियों की भीड़ के चलते मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। अब भक्तों को सभामंडप से ही दर्शन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष छह मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में दर्शनार्थियों का नया रिकॉर्ड बना है। यात्रा के पहले ही दिन 23,512 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। इसके बाद मई माह के 26 दिनों में ही 4 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच गए थे। इस दौरान जब भी यात्रियों की भीड़ बढ़ी तब बीकेटीसी ने मंदिर के गर्भगृह से दर्शन व्यवस्था बंद की। इसके बाद मानसून सीजन में यात्रियों की संख्या में कुछ कमी आई। अब बारिश कम होने पर बीते दस दिनों से केदारनाथ में यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिस कारण बीकेटीसी ने गर्भगृह से दर्शन की व्यवस्था बंद कर दी है। बीते तीन दिनों से सभामंडप से ही भक्तों को दर्शन कराए जा रहे हैं। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यकारी (एसीओ) रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गर्भगृह से दर्शन की व्यवस्था अस्थायी तौर पर बंद की गई है। अब सुबह पांच बजे से दर्शन शुरू हो रहे हैं जो अपराह्न तीन बजे तक कराए जा रहे हैं। इसके बाद आराध्य को भोग लगाया जा रहा है, जिसके चलते एक से डेढ़ घंटे के लिए मंदिर को बंद किया जा रहा है। साढ़े चार बजे से पुन: मंदिर में दर्शन शुरू हो रहे हैं जो रात नौ बजे तक कराए जा रहे हैं। इन दिनों मंदिर 14 से 15 घंटे खुल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें