जनपद में शत प्रतिशत अर्ह नागरिकों के नाम मतदाता सूचि मे दर्ज करवाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने जनपद के अर्ह नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देशित दिया है। किसी का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूटने न पाए इसके लिए ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित करने व ऑडियो, वीडियो व अन्य सोशल साइटों के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूचियों के आलेख्य प्रकाशन के आलेख्य तिथि एवं विशेष अभियान तिथि 12 व 13 दिसंबर 2020 को देखते हुए नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।