फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीएस योजना का विरोध करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना बहाली आंदोलन मंच ने एनपीएस योजना के विरोध का निर्णय लिया है। साथ ही आंदोलन को तेज करने के लिए अग्रिम रणनीति पर विचार किया गया।
विज्ञापन

मंच के जिलाध्यक्ष सौम्य ढौंडियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि कोविड-19 में शिक्षक/कर्मचारियों को जो भी जिम्मेदारी दी जा रही है, उसका बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। बावजूद सरकार द्वारा पुरानी पेंशन पर कोई बात नहीं की जा रही है। बैठक में नरेश भट्ट, एसएस राणा, मानवेंद्र बर्त्वाल, अंकित रावत, पंकज कोठियाल, शंकर भट्ट, अंकुश नौटियाल, जयदीप शाह, भारती, अंजना, संजय नेगी, आशीष जोशी समेत अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें