रुद्रप्रयाग। अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत बैंजी में पुलिस ने रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह की अध्यक्षता में हुई चौपाल में पुलिस ने महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा उन्मूलन पर जागरूक किया। गौरा शक्ति ऐप व हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व मजदूरों के शत-प्रतिशत सत्यापन पर जोर दिया गया। पुलिस ने साइबर मित्र का संपर्क नंबर साझा कर ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने गांव में सीसीटीवी लगाने, ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की। संवाद