फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा तैयारियों की चुनौतियों के समाधान पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने केदारनाथ यात्रा को लेकर कोतवाली, चौकी व थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए व्यवस्थाओं पर चर्चा की। साथ ही यात्राकाल में आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए ठोस व्यवस्था बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी आयुष अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापार मंडल से वार्ता कर पार्किंग के लिए स्थान चयन कराएं। साथ ही बाजारों में यात्रियों के ठहरने के लिए आवासीय व्यवस्था और होटल संचालकों को सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दें। कहा कि यात्रामार्ग समेत प्रमुख मार्गों व स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को यात्राकाल में तैनात होने वाले पुलिस बल के रहने, भोजन व आवासीय सुविधाओं के लिए आवश्यक प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा। इस मौके पर सीओ जीएल कोहली, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, कोतवाल केएस बिष्ट, थाना प्रभारी मुकेश थलेड़ी, रविंद्र कौशल, अनुराधा डबराल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें