फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला संदर्भ समूह (विज्ञान) की दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला में स्कूली स्तर पर छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और उनमें वैज्ञानिक सोच पैदा करने पर जोर दिया गया। साथ ही गूगल फार्म के टूल्स, गूगल लेंस, एक्स रिकार्डन एप के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता डायट के प्राचार्य सुधीर असवाल ने कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन सीखने व सिखाने का महत्व बढ़ गया है। इन विषम परिस्थितियों में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए और अधिक शोध व नवाचार की जरूरत है। संयोजक डा. विनोद यादव ने कहा कि स्कूल स्तर पर बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। विज्ञान को बच्चों के ऊपर थोपने के बजाय उन्हें प्रेरित करने के लिए लघु शोध करने होंगे। बताया कि इंसपायर अवार्ड रजिस्ट्रेशन में रुद्रप्रयाग जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नौंवा स्थान मिला है। इस मौके पर शिक्षक हेमंत चौकियाल , श्वेता डाबर, लक्ष्मी काला, सुनील उपाध्याय, पीयूष शर्मा आनंद प्रकाश, दिनेश राणा, अनवर सिद्दीकी, राधाकृष्ण नौटियाल, ज्योति प्रभा, दुर्गा भट्ट, रमेश डंगवाल आदि ने रोचकता के लिए अपने सुझाव भी दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें