फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नैणी पौंडार गांव में झूल रही बिजली की लाइनें

Tue, 19 May 2026 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बसुकेदार में आयोजित तहसील दिवस में उठीं कई समस्याएं
कौशलपुर गांव के 30 परिवारों को नियमित नहीं मिल रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बसुकेदार/ रुद्रप्रयाग। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में बसुकेदार में आयोजित तहसील दिवस में 25 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्राम नैणी पौंडार की प्रधान नीतू देवी ने गांव में झूल रही बिजली लाइनों से बने खतरे की समस्या उठाई। अरखुंड के ग्रामीणों ने वर्ष 2007-8 में निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति की शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन

डालसिंगी क्षेत्र के ग्रामीणों ने डालसिंगी-झिरोका-सेमचारी मार्ग निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। कौशलपुर निवासी मुन्नी देवी ने बसुकेदार डालसिंगी मार्ग निर्माण के कारण हो रहे भू-धंसाव से अपने मकान को खतरा होने, डुंगरा गांव के विक्रम लाल ने बस्ती मार्ग के क्षतिग्रस्त होने, डालसिंगी के भगवती प्रसाद भट्ट ने बसुकेदार चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी की तैनाती न होने की शिकायत की। कौशलपुर गांव के जसपाल सिंह ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के नीचे निवासरत करीब 30 परिवारों को नियमित पेयजल आपूर्ति न होने आदि की समस्या दर्ज कराई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया, खंड विकास अधिकारी विजय सिंह नेगी, नायब तहसीलदार राजपाल रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें