फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में दो दिन से बिजली-संचार सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में दो दिन से बिजली सप्लाई ठप होने से संचार सेवा भी बंद हो गई है। शनिवार को केदारनाथ समेत जिले में दिनभर चटक धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं धाम में अब भी लगभग चार फीट तक बर्फ है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से आसमान साफ होने के कारण मौसम सुहावना रहा। सोनप्रयाग में तैनात वुड स्टोन कंपनी के सीनियर टीम लीडर मनोज सेमवाल ने बताया कि धाम में अब भी चार फीट तक बर्फ है। धाम में बीते शुक्रवार दोपहर बाद से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है, जिस कारण संचार सेवा भी बंद हो गई है। बताया कि धाम में लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में ऊर्जा निगम को भी अवगत कराया जा चुका है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत जनपद के अन्य क्षेत्रों में दिनभर मौसम सुहावना रहा और चटक धूप खिली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें