फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: लैंड बैंक तैयार करने की कवायद तेज, डीएम ने दिए भूमि मैपिंग के निर्देश

Fri, 04 Sep 2026 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में विभिन्न श्रेणी की भूमि का चिह्नीकरण पर की गई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनपद में लैंड बैंक तैयार किए जाने को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में जनपद में उपलब्ध विभिन्न श्रेणी की भूमि का चिह्नीकरण, मैपिंग एवं डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के अंतर्गत आने वाली भूमि का सर्वेक्षण एवं मैपिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि लैंड बैंक तैयार करने का उद्देश्य उपलब्ध भूमि की स्पष्ट एवं व्यवस्थित जानकारी तैयार करना है जिससे भविष्य में विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता का आकलन आसानी से किया जा सके। उन्होंने दोनों विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा जीआईएस एक्सपर्ट की सहायता से जनपद में डिग्रेडेड भूमि का भी चिह्नीकरण एवं मैपिंग करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीएफओ विनीत कुमार, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें