फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी बांगर में नहीं है संचार सेवा की माकूल व्यवस्था

Fri, 04 Dec 2015 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी बांगर के डांगी, खौड़, उच्छोला, भुनालगांव, घंघासू, मथ्यागांव, बक्सीर आदि गांव आते हैं। इन गांवों को संचार सेवा उपलब्ध कराने के लिए उच्छोला में बीएसएनएल का मोबाइल टावर तो स्थापित किया गया है, लेकिन इसकी क्षमता बहुत कम होने से इसका लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


63 वर्षीय बुजुर्ग बृजमोहन भट्ट ने बताया कि उनके दोनों पुत्र रोजगार के लिए गांव से बाहर हैं। गांव में उचित संचार सेवा नहीं होने से हर दिन चिंता लगी रहती है। उनकी कुशलक्षेम पूछने के लिए गांव से दूर जाकर सिग्नल ढूंढना पड़ता है। बड़ी मुश्किल बाद सिग्नल मिलने पर कुछ बात हो पाती है।

ग्राम प्रधान नवीन सेमवाल, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भट्ट ने बताया कि इस संबंध में शासन-प्रशासन के साथ केंद्र सरकार को भी अवगत कराया जा चुका है। केंद्र स्तर से एक सर्वेक्षण टीम भी पहुंची थी, लेकिन इससे आगे कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। खौड़ के ग्राम प्रधान पृथ्वी सिंह राणा, बक्सीर के प्रधान उम्मेद सिंह नेगी ने जन समस्या को देखते हुए पूर्वी बांगर पट्टी को संचार सुविधा से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन



इधर, बीएसएनएल के एसडीओ केएस रावत ने बताया कि समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत डांगी के ऊपर जाख नामी तोक में नया मोबाइल टावर लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। फेज-7 में इसका काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें