चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों व निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों की सुविधा और जरूरी जानकारी के लिए मतदाता मित्र, प्रत्याशी मित्र और ई-ड्यूटी मित्र तीन मोबाइल ऐप लॉंच किए हैं।
इन ऐप की मदद से चुनाव के दिन जहां बूथों की पूरी जानकारी मुहैया होगी। वहीं, प्रत्याशियों व चुनाव ड्यूटी कार्मिकों से भी सीधे संपर्क हो पाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रंजना ने बताया कि वोटर मित्र ऐप के सहयोग से मतदाता अपने मतदान केंद्र की जानकारी मिल सकेगी। ई- ड्यूटी मित्र एप से जिले में निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारियां मिलेंगी।