फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपरलेस कार्यप्रणाली विकसित करने में जुटा पंत विवि विवि, चल रहा ई-गवर्नेन्स मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के चलते पंतनगर विवि के छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को अपने-अपने घरों से कार्य करना पड़ रहा है। जिससे कार्य की गुणवत्ता पर विपरीत असर पड़ना स्वाभाविक है। कुलपति डॉ. तेज प्रताप के निर्देश पर इस विषम स्थिति से निपटने के लिए यह ऑनलाइन मेला आयोजित किया जा रहा है। ई-गवर्नेंस इकाई प्रमुख डॉ. आरएस जादौन ने बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन तीन से पांच बजे छह कंपनियों द्वारा समाधान प्रस्तुत किए जाने हैं। मेले के उपरांत इन्हीं समाधानों में से किसी एक को विवि में पेपरलेस कार्यप्रणाली के लिए लागू किया जाएगा। इसके तहत शुक्रवार को नार्थ एंड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा विवि के लिए इंटीग्रेटेड युनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम (आईयूएमएस) से समाधान प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व बुधवार को भारत सरकार के उपक्रम आईटीआई एवं बृहस्पतिवार को मास्टर साफ्ट प्रालि एवं अपार टेक्नोलॉजी लि. द्वारा आईयूएमएस माध्यम से समाधान प्रस्तुत किया जा चुका है। यदि पंतनगर विवि आईयूएमएस के माध्यम से पेपरलेस प्रणाली विकसित करने में सफल होता है, तो विवि के कार्याें में पारदर्शिता, कार्यदक्षता, गुणवत्ता व गुड गवर्नेंंस परिलक्षित होगी और विवि तेज गति से प्रगति पथ पर चलने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें