फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पुलिस कर्मियों को दिया ई-डार का प्रशिक्षण

Fri, 21 Feb 2025 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्मिकों को सड़क दुर्घटनाओं का विवरण ऑनलाइन भरने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट (ई-डार) का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कार्मिकों को सड़क दुर्घटनाओं का ऑनलाइन डेटाबेस तैयार करने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन रतूड़ा में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल की मौजूदगी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीआरएम हर्ष पांडे ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सरकार की ओर से तैयार किए गए पोर्टल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ई-डार मोबाइल एप पर सड़क दुर्घटनाओं का विवरण ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं का विवरण कैसे अंकित करना है इसके बारे में बताया। कहा कि जब भी कभी जरूरत होगी एक क्लिक पर पुराना डेटा प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने कार्मिकों के फोन पर एप को डाउनलोड करवाया। बताया कि एप में सड़क दुर्घटना का कारण, सड़क की स्थिति, मौसम की जानकारी, चालक शराब पीकर वाहन चला रहा था या नहीं आदि बिंदुओं को दर्ज किया जाएगा। इन कारणों का अध्ययन कर भविष्य में वाहन दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें