फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्ग निर्माण में देरी से तरसाली के ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी के तरसाली गांव के लिए स्वीकृत मोटर मार्ग के निर्माण में हो रही देरी पर ग्रामीणों ने रोष जताया। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए विभाग से मार्ग निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई जल्द पूरी कर निर्माण शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बडासू के राजस्व ग्राम तरसाली के 35 परिवार यातायात सुविधा के अभाव में घने जंगल के बीच से पांच किमी पैदल चलकर घरों को पहुंच रहे हैं। गांव के लिए वर्ष 2018 में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर फाटा के समीप से तीन किमी मार्ग स्वीकृत किया गया था। भारत सरकार से भी मार्ग की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। अब गैर वानिकी कार्यों के लिए 2.11 हेक्टेयर वन भूमि का लोक निर्माण विभाग को प्रत्यावर्तन होना है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीण जगत राम सेमवाल, कृष्णानंद अंथवाल, शारदानंद सेमवाल, विष्णुदत्त सेमवाल, प्रियधर अंथवाल का कहना है कि भारत सरकार से स्वीकृति के बाद भी विभाग द्वारा मोटर मार्ग निर्माण की कार्रवाई समयबद्ध पूरी नहीं की जा रही है। इधर, लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ डिवीजन के अधिशासी अभियंता मनोज भट्ट ने बताया कि फाटा-तरसाली मोटर मार्ग के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। नए वित्तीय वर्ष में निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें