फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू व एसपीओ ने अपने दायित्वों से दिया त्याग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। एक्रिप की परियोजनाओं में कार्यरत अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) डॉ. सलिल तिवारी एवं भंडार क्रय अधिकारी (एसपीओ) डॉ. विनोद कुमार समेत 16 शिक्षकों ने परियोजना कर्मियों से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए अपने अतिरिक्त दायित्वों से त्यागपत्र दे दिया है। कार्य बहिष्कार के चलते दूसरे दिन भी विवि में शिक्षण और शोध कार्य ठप रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंतनगर विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (पूटा) के बैनर तले आंदोलित शिक्षक अपने-अपने महाविद्यालयों में तो पहुंचे, लेकिन शिक्षण कार्य से विरत रहे। महाविद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। शाम को कुलपति के बुलावे पर प्रशासनिक भवन पहुंचे शिक्षकों ने शासन-प्रशासन की ओर से किए जा रहे सौतेले व्यवहार के समाप्त होने पर ही शिक्षण कार्य शुरू करने की बात कही। कुलपति ने बताया कि मामले से शासन को अवगत करा दिया है। जल्द हल निकलेगा, लेकिन शिक्षक अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।
पूटा महामंत्री डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि मांगें पूरी होने तक बेमियादी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। गहमागहमी के बीच डीएसडब्ल्यू और एसपीओ के अपने अतिरिक्त दायित्वों समेत डॉ. आशुतोष दुबे ने लोक सूचनाधिकारी सीबीएसएच कॉलेज, डॉ. पारस ने स्टाफ काउंसलर इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी सोसाइटी, डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने सह निदेशक मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, डॉ. ललित भट्ट ने प्रभारी अधिकारी सब्जी अनुसंधान केंद्र, डॉ. वीके साह ने संयुक्त निदेशक कृषि वानिकी केंद्र, डॉ. एमएस नेगी ने संयुक्त निदेशक औषधीय पौध अनुसंधान केंद्र, डॉ. केपीएस कुशवाहा ने संयुक्त निदेशक एवं लोक सूचनाधिकारी मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, डॉ. अनूप सचान ने सह निदेशक शैक्षणिक मत्स्य फार्म लोक सूचनाधिकारी व स्टाफ काउंसलर मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, डॉ. आनंद सिंह जीना ने प्रभारी अधिकारी गन्ना शोध केंद्र काशीपुर क्रय अधिकारी गवर्नमेंट ई मार्केटिंग ई टेंडर अधिकारी, डॉ. सुमित चतुर्वेदी ने सहायक समन्वयक योजना एवं तकनीकी प्रकोष्ठ, डॉ. रवि प्रकाश मौर्य ने सहायक निदेश फसल अनुसंधान केंद्र, डॉ. ओमवती वर्मा ने स्टाफ काउंसलर सोसायटी कृषि महाविद्यालय, डॉ. राजीव कुमार ने उप समन्वयक प्रवेश व डॉ. जेपी जायसवाल ने नोडल अधिकारी पीसीपीजीआर के अपने अतिरिक्त दायित्वों से कुलपति को त्याग पत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन

आज है परीक्षा की घड़ी
पंतनगर। विवि प्रशासन सहित आंदोलित शिक्षकों के लिए भी आज परीक्षा की घड़ी है। पशु चिकित्सा विज्ञान के फाइनल ईयर के छात्रों की आज सेमेस्टर परीक्षा है। विवि प्रशासन इसे किसी भी कीमत पर करवाने की कोशिश करेगा, वहीं शिक्षक इसका बहिष्कार करने पर अड़े हैं। पूटा महामंत्री डॉ. विनय सिंह ने कहा कि हमारा कोई भी शिक्षक परीक्षा में भाग नहीं लेगा। प्रशासन चाहे तो शिक्षणेतर कर्मियों अथवा टीपी से परीक्षाएं करवा ले, हम उसका विरोध नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें