फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर खाई में गिरने से चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाड़ी बाईपास के समीप डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया। शनिवार रात करीब पौने दस बजे तिलवाड़ा की तरफ जा रहा एक डंपर जवाड़ी बाईपास पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस व डीडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक भूपेंद्र सिंह, विजय सिंह व जीत सिंह को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चालक भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि डंपर निर्माण सामग्री लेकर तिलवाड़ा की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें