फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: छह पेटी शराब व बीयर के साथ चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। मयाली-जखोली मोटर मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से छह पेटी अवैध शराब व बीयर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस चौकी जखोली की ओर से चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान एक कार को रोका गया, कार से चार पेटी शराब और दो पेटी बीयर मिली। पुलिस ने वाहन चालक वीर सिंह पुत्र रूप सिंह, के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। इधर, रुद्रप्रयाग कोतवाली प्रभारी आरएस रौतेला ने बताया कि शराब की तस्करी रोकने के लिए निरंतर चेकिंग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें