फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बाइक सवार को टक्कर मारकर भागा चालक, गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। विजयनगर में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हुए मैक्स चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक सितंबर की शाम विजयनगर में बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद मैक्स चालक वाहन समेत फरार हो गया था। सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि पुलिस ने पेट्रोल वाहन से उसका पीछा कर मैक्स को रुकवाया। पुलिस ने चालक आशीष नेगी को हिरासत में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। वहीं चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें