फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नगर पंचायत तीन वार्डों में पेयजल संकट

Tue, 07 Jul 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोतों का सहारा, पार्षद ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच, छह और सात में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। घरों के नलों में पानी नहीं पहुंचने से महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को हैंडपंपों व दूरस्थ स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है।
विजयनगर निवासी व्यापारी कमला देवशाली ने बताया कि कई दिनों से घर में पानी नहीं आ रहा है। दुकान से लौटने के बाद भी उन्हें पानी की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं आनंद प्रकाश बछेती ने बताया कि पहले उनके घर में प्रतिदिन करीब तीन घंटे पानी की आपूर्ति होती थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह भी पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाकोट निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि पेयजल संकट के कारण उन्हें नंदधारी जल स्रोत से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएगी। वार्ड संख्या-पांच के सभासद विक्की आनंद सजवाण ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो स्थानीय जनता के साथ मिलकर जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
अपर सहायक अभियंता सोनू बिष्ट ने बताया कि पेयजल संबंधी शिकायतों की सूचना मिलते ही विभाग शीघ्र समस्या निस्तारण करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें