फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नाली निर्माण अधूरा, घरों में घुस रहा पानी

Fri, 20 Nov 2026 04:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। नगर पालिका के वार्ड नंबर छह स्थित महादेव मोहल्ले में अधूरा नाली निर्माण लोगों की परेशानी का कारण बना है। नाली का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। स्थानीय लोगों के बताया कि नाली निर्माण का कार्य जुलाई माह में शुरू किया गया था। तीन महीने बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। स्थानीय ललिता देवी ने बताया कि नाली का पानी उनके घर तक पहुंच रहा है। भूपेंद्र सिंह रौथाण ने बताया कि नाली का पानी रास्ते में फैलने से आवाजाही में मुश्किल हो रही है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि महादेव मोहल्ले के लोगों की मांग पर जुलाई में ही नाली निर्माण कार्य शुरू कराया गया। बरसात के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य किया जा रहा है। जल्द नाली निर्माण कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें